वाराणसी में 491 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड, दिखी नारी शक्ति की शान, पीएम के कार्यक्रम स्थल पर संभालेंगी सुरक्षा की कमान 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की पासिंग आउट परेड रविवार को गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से परेड को संबोधित किया, जिसका सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नवप्रशिक्षित जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी। वाराणसी में लंबी ट्रेनिंग के बाद 491 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। महिला आरक्षी अब सुरक्षा की कमान संभालेंगी। उन्हें प्रधानमंत्री के हालिया वाराणसी दौरे में सुरक्षा ड्यूटी का मौका दिया जाएगा। 

https://youtu.be/ppKKFEArmN0

पुलिस लाइन में आयोजित इस परेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आरक्षियों ने आकर्षक मार्चपास्ट और विभिन्न दक्षताओं का प्रदर्शन किया। परेड के दौरान जवानों का आत्मविश्वास और अनुशासन देखने लायक रहा। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि बदलते समय में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि ये प्रशिक्षित महिला आरक्षी न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण भी मजबूत करेंगी।

https://youtu.be/ppKKFEArmN0

उन्होंने बताया कि इन महिला पुलिसकर्मियों को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनाती का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा। यह जिम्मेदारी उनके प्रशिक्षण और क्षमता की परीक्षा भी होगी। वाराणसी के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में विशेष रूप से महिला आरक्षियों को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें से 491 महिला प्रशिक्षुओं ने परेड में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों के साथ-साथ संवेदनशीलता, जनसंपर्क और मानवीय मूल्यों का भी पाठ पढ़ाया गया, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें।

https://youtu.be/ppKKFEArmN0

परेड के उपरांत इन सभी महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों में तैनाती के लिए तैयार किया गया है, जहां वे महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। यह आयोजन न केवल प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का प्रतीक रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।
देखें तस्वीरें और वीडियो

https://youtu.be/ppKKFEArmN0

https://youtu.be/ppKKFEArmN0

https://youtu.be/ppKKFEArmN0

https://youtu.be/ppKKFEArmN0

https://youtu.be/ppKKFEArmN0

https://youtu.be/ppKKFEArmN0
 

Share this story