एक्सीडेंट की फर्जी सूचना देकर दरोगा के नाम पर 4200 रूपये वसूले, जालसाज मनोज गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बाइक से दुर्घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की फर्जी सूचना देकर दरोगाजी के नाम पर जालसाज ने एक व्यक्ति से 4200 रूपये ले लिये। इसके बाद भी फोन कर और पैसे की मांग करता रहा। भुक्तभोगी की शिकायत पर सिगरा पुलिस ने जालसाज मनोज सेठ को शिवपुरवां रेलवे मैदान से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना शुक्रवार को कैंट ओवरब्रिज के पास की है। मनोज से गोलघर कचहरी का रहनेवाला है। 

भुक्तभोगी अभिषेक पाठक ने बताया कि वह आफिस के काम से लहरातारा जा रहे थे। तभी कैंट ओवरब्रिज के पास एक आटोवाले ने हाथ देकर रोका। बताया कि आपकी बाइक से पीछे एक्सीडेंट हुआ है। एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। आपको दरोगाजी बुला रहे हैं। उन्होंने ही हमे भेजा है। इसके बाद तरह-तरह से धमकाने भी लगा। आखिरकार अभिषेक से उसने फोन पे के जरिए 2700 रूपये ले लिये। फिर पर्स से 1500 रूपये भी निकाल लिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। आधे घंटे बाद अभिषेक के मोबाइल पर फोन कर और रूपये मांगने लगा।

संदेह होने पर अभिषेक ने सिगरा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दरोगा अपराजित चौहान अभिषेक को लेकर गये। इसके बाद वह शिवपुरवां रेलवे मैदान के पास मिला। पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई तो भेद खुल गया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन व 1500 रूपये बरामद किये हैं। भुक्तभोगी की तहरीर उसके खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रपट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this story