वीवीआईपी मूवमेंट और एयर शो से 24 उड़ानें प्रभावित, एक फ्लाइट रद्द, दो डायवर्ट, शारजाह जाने वाले यात्रियों को पांच घंटे करना पड़ा इंतजार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को वीवीआईपी मूवमेंट और एयर शो के चलते विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। कुल 24 उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा, जबकि दो विमानों को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शारजाह जाने वाले यात्रियों को विमान के उड़ान भरने के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन और एयर शो को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कारण विमानों के संचालन में बाधा आई। नोटम (नोटिस टू एयरमेन) के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नियमित उड़ानें प्रभावित रहीं। इस दौरान 24 उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा।

शारजाह जाने वाले यात्रियों को करना पड़ा पांच घंटे इंतजार 
शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 0247 को सुबह 10:25 बजे रवाना होना था, लेकिन निर्धारित समय पर विमान उड़ान नहीं भर सका। विमान दोपहर करीब 3:30 बजे रवाना हुआ। इस कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त समय बिताना पड़ा। 

इसी तरह स्पाइस जेट की फ्लाइट पुणे-वाराणसी-पुणे को रद्द करना पड़ा। इसके अलावा अहमदाबाद-वाराणसी-अहमदाबाद, वाराणसी-नवी मुंबई, कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता, मुंबई-वाराणसी-मुंबई, खजुराहो-वाराणसी-खजुराहो समेत अन्य जगहों की उड़ानें प्रभावित रहीं। इंडिगो की दो फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। दोनों विमानों में 448 यात्री सवार थे। 

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
विमानों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी हुई। निर्धारित समय पर विमान नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। दूसरी ओर, शारजाह जाने वाले यात्रियों को भी विमान के रवाना होने तक करीब पांच घंटे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।

BK Pathak
BK Pathak

21410 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story