IIT-BHU के दीक्षांत समारोह में 2048 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, हरजस कौर, प्रतीक त्रिपाठी और मेहुल कुमार लखादिवे को गोल्ड मेडल, 62 मेधावियों को मिले पदक और पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now

स्वतंत्रता भवन में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह, छह श्रेणियों में बांटी गईं उपाधियां, 1106 बीटेक, 385 आईडीडी और 182 पीएचडी की उपाधि

आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिरला रहे मुख्य अतिथि, बोले- युवा अपनी प्रतिभा और नवाचार से राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू का 15वां दीक्षांत समारोह शनिवार को स्वतंत्रता भवन में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध कार्यक्रमों के कुल 2048 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष एवं समारोह के मुख्य अतिथि कुमार मंगलम बिरला को मानद डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं, शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए हरजस कौर को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

123

समारोह की अध्यक्षता आईआईटी (बीएचयू) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. कोटा हरिनारायण ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचयू के कुलपति एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के उपाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी समारोह में शामिल हुए।

123

छह श्रेणियों में प्रदान की गईं उपाधियां
संस्थान के निदेशक एवं सीनेट अध्यक्ष प्रो. अमित पात्रा ने निदेशक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध गतिविधियों, तकनीकी प्रगति और संस्थागत विकास की जानकारी दी। इस वर्ष कुल 2048 उपाधियों में 1106 बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक), 385 इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी), 322 मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी एवं मास्टर ऑफ फार्मेसी, 182 पीएचडी, 39 एमएससी और 14 बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की उपाधियां शामिल रहीं।

123

हरजस कौर को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक
समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए कुल 62 विद्यार्थियों को विभिन्न पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें स्वर्ण पदक, रजत पदक, संस्थान एवं विभागीय पदक, स्मृति एवं न्यास पदक तथा नकद पुरस्कार शामिल रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की हरजस कौर को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के लखादिवे मेहुलकुमार राजकुमार और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रतीक त्रिपाठी को निदेशक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

123

कुमार मंगलम बिरला को मानद डॉक्टर ऑफ साइंस
समारोह का प्रमुख आकर्षण मुख्य अतिथि कुमार मंगलम बिरला को मानद डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्रदान किया जाना रहा। अध्यक्ष, सीनेट की ओर से उनका परिचय और प्रशस्ति-पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। मुख्य अतिथि ने दीक्षांत संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए व्यावसायिक उपलब्धियों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

123

वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ शुभारंभ
समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शैक्षणिक शोभायात्रा के आगमन से हुई। इसके बाद अतिथियों ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंगलाचरण, राष्ट्रगीत और संस्थान के कुलगीत की प्रस्तुति के बाद औपचारिक रूप से दीक्षांत समारोह का शुभारंभ हुआ। उपाधियों और पदकों के वितरण के बाद अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। कुलसचिव सुमित कुमार बिस्वास ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान और वैदिक मंत्रों के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

123

123

123

123

123

123

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21502 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story