काशी जोन के 8 चौकी प्रभारियों समेत 11 उपनिपरीक्षकों का तबादला, सुदृढ़ होगी कानून व्यवस्था 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी जोन के 8 चौकी प्रभारियों समेत 11 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। रिक्तियों के सापेक्ष और समायोजन के तहत स्थानांतरण किया गया है। 

चौकी प्रभारी अमियामंडी प्रिंस तिवारी को चौकी प्रभारी रमना बनाया गया है। थाना चेतगंज में तैनात एसआ नितेश कुमार जायसवाल को चौकी प्रभारी अमियामंडी, चौकी प्रभारी नगर निगम उपनिरीक्षक भृगुनाथ त्रिपाठी को चौकी प्रभारी सूजाबाद, चौकी प्रभारी लल्लापुरा शिवम मिश्रा को चौकी प्रभारी नगर निगम बनाया गया है। 

महिला उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी सप्तसागर प्रीति कुमारी को चौकी प्रभारी लल्लापुरा, चौकी प्रभारी शीतला घाट रवि सिंह को चौकी प्रभारी सप्तसागर, थाना सिगरा में तैनात एसआई अभय गुप्ता को चौकी प्रभारी शीतला घाट बनाया गया है। इसी तरह चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड रणजीत श्रीवास्तव का थाना लंका, चौकी प्रभारी नाटी इमली संदीप सिंह को चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड बनाया गया है। चौकी प्रभारी चेतगंज वैभव कुमार शुक्ला को चौकी प्रभारी नाटी इमली और लंका थाना में तैनात एसआई निहारिका साहू को चौकी प्रभारी चेतगंज बनाया गया है।

Share this story