रामलला के दरबार को सुगंधित करेगी 1008 किलो की अगरबत्ती, 14 को रथ पर सवार पहुंचेगा बनारस

ramlala temple
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ है। इस मौके को खास बनाने के लिए देश-विदेश से अयोध्या के लिए उपहार भेजे गए थे। नेपाल और श्रीलंका से भी अयोध्या के राम मंदिर के लिए विशेष उपहार भेजा गया था। 

ramlala temple

रामलला के प्रति लोगों की आस्था ऐसी है कि अभी भी लोग भगवान श्री राम के चरणों में उपहार भेज रहे हैं। इसी क्रम में नागपुर से भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में 1008 किलो का विशाल अगरबत्ती भेजा जा रहा है। इस विशाल अगरबत्ती को 3 महीने में बनाया गया है। यह अब तक का सबसे वजन धूप है जो 6 माह तक लोगों को सुगंधित वातावरण देता रहेगा। 

ramlala temple

सनातन रक्षक सेवा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने सोमवार को बताया कि हमारी सनातन रक्षक सेवा के तत्वाधान में 1008 किलो का धूप नागपुर से अयोध्या श्री राम के चरणों में समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की महिलाएं लगभग तीन माह में यह धूप बनाया है। नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री ने नागपुर से इस धूप को रथ के माध्यम से भगवा झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया है। यह अगरबत्ती 14 फरवरी को रोहनिया स्थित महावीर वाटिका में यह रथ पहुंच रहा है।

रथ पहुंचने पर इसका स्वागत शंखनाद डमरू दल द्वारा डमरू बजाया जाएगा। इसके साथ ही घंटा घड़ियाल बजाकर इसका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वहां पर गंगा आरती के तर्ज पर विशेष आरती भी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान रोहनिया विभाग के साथी अन्य कई गणमन लोग उपस्थित रहेंगे। यह अगरबत्ती 15 तारीख को शाम को यह रथ लेकर अयोध्या पहुंचेगी। 

ramlala temple

अगरबत्ती पहुंचने के साथ ही वहां पर कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं अखंड रामचरितमानस सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह धूप 6 माह तक जलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष उ० प्र०, अमित सिंह महामंत्री, आकाश सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री युवा मोर्चा, सुधांसु जैसवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, राकेश गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विधान सिंह शालिनी गोस्वामी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story