पहड़िया मंडी में दुकानें खाली कराने को लेकर विवाद, अंबरीश सिंह भोला पहुंचे, बोले, सीएम तक पहुंचाएंगे मामला

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पहड़िया मंडी में दुकान खाली कराने को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। व्यापारियों को हटाने की सूचना पर पहुंचे अंबरीश सिंह भोला की मंडी समिति के डीडीए संजय सिंह के साथ बहस हो गई। उन्होंने मामले को सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने और व्यापारियों को न्याय दिलाने की बात कही। वहीं अफसरों ने सरकारी ताला तोड़कर अवैध गोदाम में दोबारा जबरन व्यापारियों को कब्जा दिलाने और धमकाने का आरोप लगाया। 

 

पड़हिया मंडी में दुकानों को खाली कराने प्रशासनिक टीम पहुंची थी। व्यापारियों की सूचना के बाद हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अंबरीश सिंह भोला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों का पक्ष रखते हुए जगह खाली कराने का विरोध किया। इसको लेकर अधिकारियों से उनकी बहस भी हुई। उन्होंने कहा कि व्यापारी पिछले 25 वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं। कुछ दूसरी मानसिकता के अधिकारियों की ओर से व्यापारियों को अचानक नोटिस देकर हटाने का काम किया जा रहा है। 

 

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आश्वस्त किया गया है कि उनकी बातों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। व्यापारियों ने इस मंडी को सजाने का काम किया। यहां पहले कोई आता तक नहीं था। एक दिन पहले ही राज्य मंत्री के सामने बात हुई थी। उनके सामने व्यापारियों को एक माह का समय दिया गया था, लेकिन बंदी के दिन पहुंचकर इनका ताला तोड़ा गया। व्यापारियों का कुछ नकद पैसा भी नहीं मिला। इसको लेकर अधिकारियों से मिलकर जांच की मांग करूंगा। वहीं मुख्यमंत्री जी से मिलकर भी चर्चा करूंगा।

Share this story