पहली बार हॉकी के इंटरनेशनल मुकाबलों की मेजबानी करेगा पंजाब

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 24 मार्च (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री

भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में पहली बार हॉकी के इंटरनेशनल

मुकाबलों की मेजबानी करेगा।सारे मुकाबले मोहाली व जालंधर में होंगे तथा भारत और पाकिस्तान की

टीमों के खेलने की पूरी उम्मीद है। 26-27 अक्टूबर को पहली बार मैच

होगा।

चंडीगढ़ में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए

भगवंत मान ने कहा कि इन मुकाबलों में टॉप छह टीमें खेलेंगी। उन्होंने कहा कि महिला वर्ल्ड कप टीम का

हिस्सा रही पंजाब की तीन महिला खिलाड़ियों को डेढ़-डेढ़ करोड़ दिए जाएंगे।

यह राशि उनके खातों में ट्रांसफर हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा

कि जो भी पंजाब के खिलाड़ी अन्य टीमों में खेल रहे हैं, उन्हें दोबारा पंजाब आने का मौका दिया जाएगा। पंजाब सरकार बीसीसीआई

के सहयोग से पंजाब क्रिकेट लीग का आयोजन कर रही है। इस दौरान

टूर्नामेंट में आने वाले खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं दी जाएंगी। बसों से उन्हें

जालंधर और चंडीगढ़ आने-जाने की सुविधा दी जाएगी। सीएम ने कहा कि इससे पहले 1997

में पाकिस्तान के साथ जालंधर में टेस्ट मैच हुआ था। सीएम ने कहा कि केंद्र

सरकार से इस संबंध में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story