जिला स्नूकर चैम्पियनशिप : हयात, आमिर, ऋषि और अफजल सेमीफाइनल में

WhatsApp Channel Join Now
जिला स्नूकर चैम्पियनशिप : हयात, आमिर, ऋषि और अफजल सेमीफाइनल में


प्रयागराज, 28 जून (हि.स)। हयात अहमद, आमिर रईस, ऋषि सोनी और अफजल कुरैशी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर जिला स्नूकर चैम्पियनशिप के अंतिम चार में जगह बना ली है।

रविवार को वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल प्रयागराज में चल रही प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल में हयात अहमद ने मोहम्मद अनस को 3-0 (54-43, 51-38, 70-61), आमिर रईस ने मोहम्मद फैजान को 3-1 (71-54, 66-46, 48-32), ऋषि सोनी ने पुष्पेंद्र सिंह को 3-1 (62-55, 36-21, 70-63) और अफजल कुरेशी ने कड़े मुकाबले में सामी इरफान को 3-2 (61-51, 70-64, 56-48) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story