इटावा के मोहम्मद कैफ का उत्तर प्रदेश सीनियर नेशनल हॉकी टीम में चयन, खेल प्रेमियों में खुशी

WhatsApp Channel Join Now
इटावा के मोहम्मद कैफ का उत्तर प्रदेश सीनियर नेशनल हॉकी टीम में चयन, खेल प्रेमियों में खुशी


इटावा, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश हॉकी फेडरेशन ने आगामी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की आधिकारिक टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में इटावा जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मोहम्मद कैफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है। कैफ का सीनियर नेशनल टीम में चुना जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे इटावा जिले के खेल प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है।

मोहम्मद कैफ के चयन पर इटावा हॉकी फेडरेशन के सचिव जितेंद्र सिंह भदौरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ी को बधाई दी है। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष डॉ हिमांशु सक्सेना, उपाध्यक्ष अनवर फैयाज़, राजीव सक्सेना, सनी वर्मा, सोमनाथ वर्मा, आशीष मिश्रा, अनुग्रह चौहान अन्य फेडरेशन सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि कैफ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे और उत्तर प्रदेश टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी माह झांसी में हाे रही 16 वीं राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में कैफ खेलेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761100 Articles

Share this story