पीवीएल सीजन-5 ऑक्शन में युवा प्रतिभाओं का जलवा, सूरज चौधरी 9.5 लाख रूपये में कैलीकट हीरोज के हुए

WhatsApp Channel Join Now
पीवीएल सीजन-5 ऑक्शन में युवा प्रतिभाओं का जलवा, सूरज चौधरी 9.5 लाख रूपये में कैलीकट हीरोज के हुए


पीवीएल सीजन-5 ऑक्शन में युवा प्रतिभाओं का जलवा, सूरज चौधरी 9.5 लाख रूपये में कैलीकट हीरोज के हुए


गोवा, 17 अगस्त (हि.स.)। प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) सीजन-5 के खिलाड़ी ऑक्शन में युवा प्रतिभाओं का जलवा देखने को मिला। 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें मजबूत कीं। शमीमुद्दीन 20 लाख रूपये की बोली के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स ने खरीदा। मुहम्मद निहाल सीके 19 लाख रूपये में अहमदाबाद डिफेंडर्स के साथ जुड़े, जबकि शॉन टी जॉन और जसजोध सिंह 15.5 लाख रूपये में बिके।

ऑक्शन की सबसे खास बात हाल ही में गार्डियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाड़ियों का चयन रहा। इनमें अंडर-21 ब्लॉकर सूरज चौधरी सबसे अधिक कीमत पाने वाले युवा खिलाड़ी बने। उन्हें कैलीकट हीरोज ने 9.5 लाख रूपये में खरीदा। कैलीकट हीरोज ने कुल आठ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। समीर चौधरी 10 लाख रूपये की बोली के साथ टीम की सबसे बड़ी खरीद रहे। इसके अलावा जसकरण सिंह, सार्थक सिंह जादौन, अनु जेम्स, महेंद्र धुरवे और सुजीत भी टीम में शामिल हुए। टीम ने आरटीएम के जरिए शिवनेसन वी को 5.75 लाख रूपये में बरकरार रखा।

डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु टॉरपीडोज ने ऑक्शन में कोई खिलाड़ी नहीं खरीदा और अपनी पूरी विजेता टीम को बरकरार रखा। अन्य टीमों में चेन्नई ब्लिट्ज ने शॉन टी जॉन को 15.5 लाख रूपये, दिल्ली टॉफंस ने अमरिंदरपाल सिंह को 10 लाख रूपये और तेलुगु ब्लैकहॉक्स ने तनीष चौधरी को 14 लाख रूपये में खरीदा।

टीम स्क्वॉडः-

अहमदाबाद डिफेंडर्स:

मुहम्मद निहाल सीके (₹19 लाख), मुहम्मद इकबाल (₹4 लाख), शिवा चंदेल (₹3 लाख), ध्रुव चौधरी (₹3 लाख), आयुष चौधरी (₹3 लाख), जेहान मालेक (₹1 लाख), किरणराज टीआर (₹1 लाख), मुथुसामी अप्पावु, अखिन जीएस, नंधगोपाल एस, प्रभागरन पी. और हर्ष चौधरी।

बेंगलुरु टॉरपीडोज:

मुहम्मद फवाज एम (₹1 लाख), नाजी अहमद (₹1 लाख), सेथु टीआर, जिष्णु पीवी, मुजीब एमसी, मिधुनकुमार बी, जोएल बेंजामिन जे, इबिन जोस, रोहित कुमार, हिमांशु त्यागी, नितिन मिन्हास और संदीप गोस्वामी।

कैलीकट हीरोज:

समीर चौधरी (₹10 लाख), सूरज चौधरी (₹9.5 लाख), जसकरण सिंह (₹9 लाख), सार्थक सिंह जादौन (₹7.75 लाख), शिवनेसन वी (₹5.75 लाख), अनु जेम्स (₹5.5 लाख), महेंद्र धुरवे (₹3 लाख), सुजीत (₹3 लाख), अंकुर (₹1 लाख), गुरु सी (₹1 लाख), संतोष एस और मुकेश कुमार।

चेन्नई ब्लिट्ज:

शॉन टी जॉन (₹15.5 लाख), कुनाल दास (₹6.25 लाख), मोहम्मद जमरूद (₹4 लाख), सोहम मोरे (₹3 लाख), श्रीनाथ एस (₹3 लाख), एस. विग्नेश (₹3 लाख), सुरेंद्रन एस (₹3 लाख), श्रीकांत टी (₹1 लाख), जीआर वैष्ण (₹1 लाख), जेरोम विनिथ सी, नांजिल सूर्या और थारुन गौड़ा के।

दिल्ली टॉफंस:

अमरिंदरपाल सिंह (₹10 लाख), विकास मान (₹8 लाख), अशोक विक्की गुज्जर (₹3 लाख), लाल सुजान एमवी (₹3 लाख), दीपक कुमार एम (₹1 लाख), अल्जो साबू (₹1 लाख), सकलैन तारिक, आनंद के, मुहम्मद जसीम, मन्नत चौधरी, जॉर्ज एंटनी और अभिषेक राजीव।

गोवा गार्डियंस:

अमन कुमार (₹5 लाख), रजत कुमार (₹3 लाख), शक्ति सिंह (₹1 लाख), सोनू (₹1 लाख), चिराग यादव, एलएम मनोज, अरविंदन डी, प्रिंस, रामनाथन आर, विक्रम, रोहित यादव और जेरी डेनियल।

कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स:

शमीमुद्दीन (₹20 लाख), अंगमुथु रामास्वामी (₹9.5 लाख), आदिथ केवी (₹3 लाख), नावेद खान (₹3 लाख), विशेष (₹3 लाख), अरशक सिनान (₹3 लाख), अरशद केएस (₹1 लाख), बिबिन बिनॉय (₹1 लाख), एरिन वर्गीज, अमल के थॉमस, हेमंत पी और एलन अशिके वीएल।

कोलकाता थंडरबोल्ट्स:

जसजोध सिंह (₹15.5 लाख), अशोक बिश्नोई (₹5 लाख), आदित्य राणा (₹5 लाख), जानशाद यू (₹4 लाख), वेणु सी (₹4 लाख), पवन सिंह (₹3 लाख), शरण केपी (₹1 लाख), अक्षय केआर (₹1 लाख), अश्वल राय, राहुल के, पंकज शर्मा और जितिन एन।

मुंबई मेटियर्स:

प्रिंस (₹5.5 लाख), मृत्युञ्जय महंता (₹5 लाख), आयुष (₹1 लाख), नवीन कुमार जे (₹1 लाख), अमित गुलिया, शुभम चौधरी, कार्तिक ए, लाड ओम वसंत, विपुल कुमार, निखिल, योगेश कुमार और अभिनव सालार।

तेलुगु ब्लैकहॉक्स:

तनीष चौधरी (₹14 लाख), विनीत कुमार (₹8 लाख), मौहसिन पीए (₹5 लाख), नियास अब्दुल सलाम (₹4 लाख), हरि प्रसाद बीएस (₹3 लाख), दीपक (₹3 लाख), मेट्टू वेलांगिन सिरिल रेड्डी (₹1 लाख), नमित एमएन (₹1 लाख), शिखर सिंह, जॉन जोसेफ, दीपु वेणुगोपाल और प्रीत करण।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story