मुरादाबाद की बेटियों ने नेशनल कुराश प्रतियोगिता में जीते पदक

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद की बेटियों ने नेशनल कुराश प्रतियोगिता में जीते पदक


मुरादाबाद, 09 सितम्बर (हि.स.)। राघव कुराश एकेडमी मुरादाबाद की दो खिलाड़ी मानवी सिंह व वेदिका चौहान ने लुधियाना में आयोजित 10वीं सब-जूनियर कुराश नेशनल प्रतियोगिता में दो पदक अपने नाम किए।

कोच भास्कर राघव ने बताया कि मुरादाबाद निवासी मानवी सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 28 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं वेदिका चौहान ने 24 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी उपलब्धि पर राघव कुराश एकेडमी के प्रशिक्षकों, अभिभावकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

कोच भास्कर राघव ने मानवी और वेदिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story