महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान


महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान


नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली आगामी आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 10 टीमों के इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की कमान नाहिदा अख्तर के हाथों में होगी। पिछले महीने उन्हें निगार सुल्ताना जोटी की जगह टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। कप्तान बनने के बाद नाहिदा के लिए यह पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा, जिसमें उनकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा होगी।

बांग्लादेश को ग्रुप-बी में पाकिस्तान, थाईलैंड, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 नवंबर से होगी और फाइनल 25 नवंबर को होगा। अनुभवी बल्लेबाज सोभाना मोस्तारी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, पूर्व कप्तान निगार सुल्ताना जोटी भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं और खिलाड़ी के रूप में अपना योगदान जारी रखेंगी।

आईसीसी वेबसाइट के अनुसार टीम की प्रमुख तेज गेंदबाज मारुफा अख्तर टखने की चोट के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। उनकी जगह तेज गेंदबाज दिशा बिस्वास को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज साथी रानी और ऑलराउंडर जन्नतुल फिरदुस सुमोना की टीम में वापसी हुई है।

बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 12 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अजमान (यूएई) के करवान क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीमनाहिदा अख्तर (कप्तान), सोभाना मोस्तारी (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोर्ना अख्तर, दिशा बिस्वास, जुवैरिया फिरदौस, जन्नतुल फर्दूस सुमोना, राबेया खान, फाहिमा खातून, शांजिदा अख्तर मगला, रितु मोनी, साथी रानी, निगार सुल्ताना जोटी और फरीहा इस्लाम त्रिस्ना।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772037 Articles

Share this story