वाराणसी में पहली बार गंगा की रेती पर खेला गया महिला हैंडबॉल ट्रायल मैच

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में पहली बार गंगा की रेती पर खेला गया महिला हैंडबॉल ट्रायल मैच


वाराणसी में पहली बार गंगा की रेती पर खेला गया महिला हैंडबॉल ट्रायल मैच


36 महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा, सात राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हुई शामिल

वाराणसी,12 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में रविवार को पहली बार गंगा नदी की रेती पर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल मैच खेला गया। गढ़वाघाट मठ के सामने हुए ट्रायल मैच में 36 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें सात राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहीं।

यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब और जिला नौकायन संघ की पहल पर आयोजित ट्रायल मैच में महिला खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले 14 से 15 अप्रैल तक प्रथम बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी।

क्लब के चेयरमैन डॉ. एके सिंह के अनुसार मानकों के अनुसार मैच के लिए दो कोर्ट का निर्माण किया गया है। इस प्रतियोगिता में 13 अप्रैल को भी प्रैक्टिस मैच होंगे। इसके बाद 14 और 15 अप्रैल को गंगा की रेत पर महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों के 96 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी, जिनमें से 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की हैं। उन्होंने बताया कि बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में पहली बार हो रहा है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story