प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल का दमदार प्रदर्शन, दूसरे दिन छह पदक जीते

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल का दमदार प्रदर्शन, दूसरे दिन छह पदक जीते


प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल का दमदार प्रदर्शन, दूसरे दिन छह पदक जीते


मीरजापुर, 04 जुलाई (हि.स.)। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। दो दिनों में मंडल के खिलाड़ियों ने कुल पांच स्वर्ण सहित 10 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

टीम मैनेजर लक्ष्मी शंकर और बलवंत निषाद ने शनिवार काे बताया कि रानी निषाद ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। शिवाकांत ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले (आईएम) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं करेंट साहनी ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीते। प्रिंस साहनी ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, तैराकी संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के तैराकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जनपद में खुशी का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story