पांचवा श्री हनुमान कप 2026 राज्य स्तरीय इनामी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट 24 नवंबर से, प्रदेश की आठ टीमें लेंगी हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
पांचवा श्री हनुमान कप 2026 राज्य स्तरीय इनामी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट 24 नवंबर से, प्रदेश की आठ टीमें लेंगी हिस्सा


लखनऊ, 22 नवंबर (हि.स.)। वीर शिवाजी हॉकी अकादमी, लखनऊ के तत्वावधान में पाँचवें श्री हनुमान कप 2026 राज्य स्तरीय इनामी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 24 से 28 नवंबर 2026 तक पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम, गोमती नगर, लखनऊ में किया जाएगा।

वीर शिवाजी हॉकी अकादमी, लखनऊ के अध्यक्ष गौरव अवस्थी ने बताया कि इस पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश की 8 प्रमुख टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें भारतीय खेल प्राधिकरण, लखनऊ हॉस्टल, झांसी हॉस्टल, बनारस हॉस्टल, रामपुर हॉस्टल, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज एम्पायर

स्पोर्टस एकेडमी, प्रयागराज शामिल हैं।

उन्हाेंने बताया कि प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी। टूर्नामेंट के विजेता को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच के रूप में एक हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हॉकी खेल को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए एक बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781396 Articles

Share this story