शुआट्स अकादमी ने 3-0 से जीती एससीएपी ट्रॉफी

WhatsApp Channel Join Now
शुआट्स अकादमी ने 3-0 से जीती एससीएपी ट्रॉफी


तल्हा बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और अल्तमश मैन ऑफ द टूर्नामेंट

प्रयागराज, 05 नवंबर (हि.स.)। शुआट्स क्रिकेट अकादमी प्रयागराज ने एससीएपी ट्रॉफी क्रिकेट सीरीज के तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में यूथ क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर को 17 रन से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ शुआट्स क्रिकेट अकादमी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

शुआट्स मैदान पर गुरुवार को सीरीज के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शुआट्स क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन (दिव्यांश 61, निहाल 18, आकाश पटेल 11, सुधांशु सिंह 3/19, राजवीर 2/17 तथा तन्मय मिश्रा व आर्यन यादव एक-एक विकेट) बनाए।

जवाब में यूथ क्रिकेट अकादमी मिर्जापुर की टीम निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 116 रन (राजवीर 65, सुधांशु सिंह 16, मोहम्मद तल्हा 3/17, साहिल 2/18 तथा अल बशर अली, अल्तमश व कबीर एक-एक विकेट) ही बना सकी।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) आशीष मैसी, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग, शुआट्स रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर राकेश साहू, प्रोफेसर अचिंत्य टेरिस और डॉ. वजाहत महमूद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

प्रतियोगिता में राजवीर को बेस्ट बैटर, मोहम्मद तल्हा को बेस्ट बॉलर, मोहम्मद निहाल को बेस्ट फील्डर, अल्तमश को मैन ऑफ द टूर्नामेंट तथा अब्दुल कबीर को उदीयमान खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज आलम ने धन्यवाद ज्ञापित एवं मोहम्मद जेब फारान ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर माबूद आलम, तनवीर अहमद, सूरज सिंह, आदित्य कुमार, समीर भारतीय, अरशद अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773124 Articles

Share this story