सेंट पीटर्स क्लब ने खेलगांव पब्लिक स्कूल को 61 रन से हराया

WhatsApp Channel Join Now
सेंट पीटर्स क्लब ने खेलगांव पब्लिक स्कूल को 61 रन से हराया


सेंट पीटर्स क्लब ने खेलगांव पब्लिक स्कूल को 61 रन से हराया


इस्माइल चुने गए मैन ऑफ द मैच, श्लोक चतुर्वेदी ने झटके पांच विकेट

प्रयागराज, 14 नवंबर (हि.स.)। सेंट पीटर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलगांव पब्लिक स्कूल क्रिकेट क्लब को 61 रन से पराजित कर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किए। शनिवार को खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर खेले गए मुकाबले में सेंट पीटर्स क्लब के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। मोहम्मद इस्माइल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट पीटर्स क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए। अमृतांश यादव और अखिलेश यादव ने 24-24 रन की पारियां खेलीं। आदित्य राज सक्सेना ने 21 और कप्तान रोशन कुशवाहा ने 20 रन का योगदान दिया। खेलगांव पब्लिक स्कूल की ओर से श्लोक चतुर्वेदी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 21 रन देकर पांच विकेट झटके। प्रत्यक्ष ने दो और विराट गुप्ता ने एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेलगांव पब्लिक स्कूल क्रिकेट क्लब की टीम सेंट पीटर्स क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 25.2 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। श्रेयांश शर्मा ने सर्वाधिक 17 और नरेंद्र प्रताप सिंह ने 10 रन बनाए।

सेंट पीटर्स क्लब की ओर से मोहम्मद इस्माइल और अभय राज यादव ने तीन-तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। उत्कर्ष सिंह ने दो और रोशन कुशवाहा ने एक विकेट हासिल किया। शानदार गेंदबाजी के लिए मोहम्मद इस्माइल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777240 Articles

Share this story