अभिषेक की पारी से रेलवे अंडर-23 ने दर्ज की जीत

WhatsApp Channel Join Now
अभिषेक की पारी से रेलवे अंडर-23 ने दर्ज की जीत


अभिषेक की पारी से रेलवे अंडर-23 ने दर्ज की जीत


प्रयागराज, 05 नवंबर (हि.स.)। शहर के क्रिकेटर अभिषेक कौशल के शतक (127) से रेलवे अंडर-23 टीम ने उत्तर प्रदेश अंडर-23 के खिलाफ खेले गए सीके नायडू ट्रॉफी एलीट ग्रुप के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को 38 रन से जीत दर्ज की।

रेलवे क्रिकेट मैदान, राजकोट में खेले गए चार दिवसीय मुकाबले में रेलवे अंडर-23 ने पहली पारी में 126 ओवर में 368 रन बनाए। प्रयागराज के बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक कौशल ने 292 गेंदों का सामना करते हुए 127 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश अंडर-23 की टीम पहली पारी में 55.5 ओवर में 179 रन ही बना सकी।

रेलवे ने दूसरी पारी में 43.4 ओवर में 151 रन बनाए। इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।कमला नगर प्रयागराज निवासी विनय कुमार एवं माया आर्या के पुत्र अभिषेक कौशल फाफामऊ क्लब से क्रिकेट खेलते हैं। वह क्लब के कोच गौरव पाठक और अचल यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नार्थ फ्रंटियर रेलवे असम में कार्यरत अभिषेक की इस शानदार पारी से फाफामऊ क्लब में भी खुशी का माहौल है।अभिषेक कौशल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच गौरव पाठक और अचल यादव को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही वह लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में प्रदेश और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773124 Articles

Share this story