एसीडीसीसी और एंकोर्ड इलेवन ने दर्ज की जीत

WhatsApp Channel Join Now
एसीडीसीसी और एंकोर्ड इलेवन ने दर्ज की जीत


एसीडीसीसी और एंकोर्ड इलेवन ने दर्ज की जीत


मोहम्मद दाऊद ने 111 रन की शानदार पारी खेलकर एंकोर्ड इलेवन को दिलाई जीत

प्रयागराज, 25 अक्टूबर (हि.स.)। सीसीटीवी कप प्रयागराज-2026 क्रिकेट प्रतियोगिता में एसीडीसीसी और एंकोर्ड इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। एसीडीसीसी ने आईबीसीसी सीपी प्लस इलेवन को पांच विकेट से हराया, जबकि एंकोर्ड इलेवन ने ईवीटीईक्यू इलेवन को तीन विकेट से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मोहम्मद दाऊद ने 111 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दौलत हुसैन क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में आईबीसीसी सीपी प्लस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाए। मोहम्मद यासीन ने 39 और नावेद ने 36 रन का योगदान दिया, जबकि जानू ने 16 रन बनाए। एसीडीसीसी की ओर से पीके पाठक ने चार विकेट लेकर प्रभावशाली गेंदबाजी की। अवनीश ने दो विकेट झटके, जबकि विभूति नारायण, इरफान सिद्दीकी और तौहीद अहमद को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीडीसीसी ने 13 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिशिर ने 32, बृजेश ने नाबाद 30 और साजिद खान ने 28 रन बनाए। विभूति नारायण ने 16 रन का योगदान दिया। आईबीसीसी सीपी प्लस इलेवन की ओर से मोहम्मद आरिफ, फराज अहमद, मोहम्मद यासीन, नावेद और जानू ने एक-एक विकेट लिया।

दूसरे मुकाबले में ईवीटीईक्यू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। पप्पू ने 49, यासिर अली ने 39, अरहम सिद्दीकी ने नाबाद 33 और अजमान खान ने 25 रन बनाए। एंकोर्ड इलेवन की ओर से मोहम्मद दाऊद, आदित्य सिंह और कृष्णा यादव ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में एंकोर्ड इलेवन ने 15.5 ओवर में सात विकेट पर 188 रन बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल की। मोहम्मद दाऊद ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए, जबकि अजेंद्र सिंह पटेल ने 38 और प्रखर ने 22 रन का योगदान दिया। ईवीटीईक्यू इलेवन की ओर से यासिर अली, मुबल्लिग आमिर, अरहम सिद्दीकी और मोहम्मद मुअज्जम ने एक-एक विकेट लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766792 Articles

Share this story