मुरादाबाद मंडल के फुटबॉल क्लब 20 जुलाई तक कराएं नवीनीकरण

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद मंडल के फुटबॉल क्लब 20 जुलाई तक कराएं नवीनीकरण


मुरादाबाद, 14 जुलाई (हि.स.)। जिला फुटबाल एसोसिएशन मुरादाबाद ने मंडल के सभी पंजीकृत क्लबों को 20 जुलाई तक नवीनीकरण कराने का समय दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि नवीनीकरण के बिना न तो खिलाड़ियों का ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) में पंजीकरण होगा और न ही जिला फुटबॉल लीग का आयोजन संभव है।

जिला फुटबाल एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव मोहम्मद नासिर कमाल ने मंगलवार को बताया कि एआईएफएफ पंजीकरण में समय लगता है। इसलिए क्लब 20 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी कराएं। सभी क्लब सचिव आवश्यक दस्तावेज, खिलाड़ियों के कागजात और शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट जिला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के पक्ष में जमा करें। उन्होंने बताया कि नवीनीकरण प्रक्रिया के लिए क्लब सहायक सचिव आमिर मिर्जा और सुरेंद्र पाल सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वह नियमित अभ्यास जारी रखें ताकि लीग में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। समय पर नवीनीकरण पूरा होने पर जिला फुटबॉल लीग का जल्द आयोजन किया जाएगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story