फतेहपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लखनऊ में लहराया परचम, स्टेट गोल्डन कप में जीते 16 मेडल

WhatsApp Channel Join Now
फतेहपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने लखनऊ में लहराया परचम, स्टेट गोल्डन कप में जीते 16 मेडल


फतेहपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खिलाड़ियाें ने गुरुवार को लखनऊ में 10 व 11 अक्टूबर काे आयोजित दो दिवसीय स्टेट गोल्डन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपना बेहतर खेल दिखाया और 16 मेडल जीते। जीत कर लाैटी टीम का गुरुवार काे ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के 19 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कुल 16 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। टीम ने 8 गोल्ड, 6 सिल्वर और 2 कांस्य मेडल अपने नाम किए। गोल्ड मेडल विजेता आराध्या त्रिपाठी, दीक्षा सिंह, अंजलि मिश्रा, अंशिका यादव, वत्सल श्रीवास्तव, कुणाल साहू, अंश श्रीवास्तव, अंश मौर्य ने स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

सिल्वर मेडल विजेता, अनन्य, आराध्या सिंह, यथार्थ सिंह, आशु मौर्य, सूर्या साहू, आयुष्मान ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। कांस्य मेडल विजेता, प्रिया देवी और सनाया चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कोच भारत वर्मा को बेस्ट कोच ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। -------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story