अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगा एक और मौका, रविवार को फिर होंगे ट्रायल
मुरादाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने शनिवार को बताया कि अंडर-16 व अंडर-19 आयु वर्ग के चयन ट्रायल से वंचित रह गए खिलाड़ियों को एक और मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सुबह 11 बजे एमपीएम क्रिकेट मैदान पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों के अनुरोध पर लिया गया है।
डीएसए के सचिव विजय गुप्ता ने आगे बताया कि 16 व 17 मार्च को आयोजित ट्रायल के दौरान परीक्षाओं के चलते कई पंजीकृत खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सके थे। ऐसे खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए अब दोबारा ट्रायल कराने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रायल 22 मार्च को सुबह 11 बजे एमपीएम क्रिकेट मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जो पहले आयोजित ट्रायल में अनुपस्थित रहे थे और पहले से पंजीकृत हैं। स्पष्ट किया गया कि यह अंतिम अवसर होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

