मुरादाबाद : सीनियर पुरुष अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 व 15 अक्टूबर को
- 23 से 30 अक्टूबर तक वाराणासी में होगी प्रदेश स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप
मुरादाबाद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने रविवार को बताया कि 23 से 30 अक्टूबर तक वाराणासी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिये मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन ज़िले स्तर का 14 अक्टूबर को व मंडल स्तर का चयन 15 अक्टूबर को नेता जी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में होगा।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की सूचना अनुसार 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक वाराणासी में सीनियर पुरुष अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से कराया जायेगा जिसमे प्रदेश की सभी 18 मंडलों की टीम प्रीतिभाग करेंगी।
नासिर कमाल ने आगे बताया कि उक्त प्रीतियोगिता की चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों अपने सम्बंधित क्लब के लेटर हेड पर चयन का अनुमति पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र जो जन्म के एक वर्ष के भीतर का पंजीकृत/जारी किया गया हो, दो रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटाे, पंजीयन शुल्क जो देय हो के साथ समय पर पूरी खेल किट लानी होगी।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

