राज्य स्तरीय सीनियर प्राइज मनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 05 अगस्त को होंगे ट्रायल

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय सीनियर प्राइज मनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 05 अगस्त को होंगे ट्रायल


नेताजी सुभाष चंद्र सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाबद में आयोजित होंगे चयन ट्रायल

मुरादाबाद, 02 अगस्त (हि.स.)। खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय सीनियर प्राइज मनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर चयन ट्रायल पांच अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाबद में आयोजित होंगे। चयनित खिलाड़ी 16 से 17 अगस्त तक गोरखपुर स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

क्रीडाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता में केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक पहलवानों से निर्धारित तिथि पर ट्रायल में प्रतिभाग करने को कहा, ताकि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मजबूत टीम का चयन हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story