मुरादाबाद जोन अंडर-14 के शॉर्टलिस्टेड क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल 20 अगस्त को

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद जोन अंडर-14 के शॉर्टलिस्टेड क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल 20 अगस्त को


मुरादाबाद, 15 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर-14 मुरादाबाद जोन के शॉर्टलिस्टेड क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल 20 अगस्त को होंगे। ट्रायल सुबह 11 बजे से मॉडर्न पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें मुरादाबाद, अमरोहा और संभल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि उन्हीं खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिन्होंने यूपीसीए की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराने के साथ डीएसए मुरादाबाद कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा किया है। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए यूपीसीए की ओर से प्राप्त पंजीकरण स्लिप साथ लाना अनिवार्य किया गया है।

डीएसए की ओर से खिलाड़ियों से समय से पहले ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story