एशियाई टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार के 3 खिलाड़ियों का चयन, जावेद अनवर बने भारतीय टीम के कोच

WhatsApp Channel Join Now
एशियाई टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में बिहार के 3 खिलाड़ियों का चयन, जावेद अनवर बने भारतीय टीम के कोच


दरभंगा, 25 अक्टूबर (हि.स.)। चेन्नई में आयोजित होने वाली एशियाई जूनियर एवं सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए बिहार के 3 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। हाजीपुर के राय प्रिंस सीनियर पुरुष टीम, दरभंगा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी अभिनव कुमार सिंह जूनियर टीम तथा पटना की दीक्षा सिंह महिला सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। दीक्षा को विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, दरभंगा निवासी जावेद अनवर को भारतीय सीनियर टीम का कोच नियुक्त किया गया है। बिहार के खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को भारतीय टीम में अवसर मिलने से खेल जगत में उत्साह है।

उल्लेखनीय है कि पहली बार भारत में आयोजित हो रही इस एशियाई चैंपियनशिप में 12 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766698 Articles

Share this story