उन्नीसवीं सब-जूनियर अंडर-14 यूपी स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप के लिए मुरादाबाद की टीम का चयन

WhatsApp Channel Join Now
उन्नीसवीं सब-जूनियर अंडर-14 यूपी स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप के लिए मुरादाबाद की टीम का चयन


मुरादाबाद, 1 अक्टूबर (हि.स.)। उन्नीसवीं सब-जूनियर (अंडर-14) यूपी स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप के लिए गुरुवार को जिले की टीम का चयन एमआईटी वर्ल्ड स्कूल में हुए ट्रायल के आधार पर किया गया। मुरादाबाद जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

मुरादाबाद रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अभिनंदन सिंह, अलंकृत गुप्ता, समर चौधरी, प्रीत चौधरी, उत्कर्ष अग्रवाल, अगस्त्य, युवराज अग्रवाल, उर्जित प्रभाकर, सबल गुप्ता और अंश ग्रोवर शामिल हैं। टीम 2 से 4 अक्टूबर तक गाजियाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता बालक वर्ग में होगी।

चैंपियनशिप का आयोजन रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद की ओर से और रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया जा रहा है। मुरादाबाद रोल बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमेश चरण, जिला सचिव रिम्पी सिंह, संयुक्त सचिव गौरव सिंह, कोषाध्यक्ष लियाकत अली आदि को शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story