रोलबॉल टीम राज्य स्तरीय चैपिंयनशिप के लिए रवाना
मुरादाबाद, 21 अगस्त (हि.स.)।
गाजियाबाद में 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाली 19वीं राज्य स्तरीय रोलबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए मुरादाबाद की रोलबाल टीम शुक्रवार को रवाना हो गई।
कोच रिंपी सिंह ने बताया कि टीम में चयनित खिलाड़ियों में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं, जो प्रतियोगिता में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने का लक्ष्य रखा है।
टीम के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। टीम से प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
इस संबंध में रिंपी सिंह, मनु मिश्रा एवं लियाकत अली ने बताया कि यह टीम मुरादाबाद का नाम रोशन करने के लिए मैदान में उतरेगी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

