आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में ताइक्वांडो खिलाड़ी सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में ताइक्वांडो खिलाड़ी सम्मानित


मुरादाबाद, 26 मई (हि.स.)। कांठ रोड रामगंगा विहार स्थित आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में मंगलवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी. कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अजय शर्मा व डॉ. गरिमा शर्मा द्वारा ताइक्वांडो के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम समर कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम द्वारा दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी के 55 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर 16 किलो में इराज कपूर ने स्वर्ण, अंडर 18 किलो में दक्षित त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक, अंडर 21 किलो में आरव चौधरी ने कांस्य, अंडर 23 किलो में रेयांश मिश्र ने स्वर्ण, शौर्या वर्मा ने रजत व शशांक वर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर 25 किलो में अनुभव ने कांस्य, अंडर 32 किलो में उत्कर्ष गुप्ता ने रजत व पार्थ सिरोही ने कांस्य पदक जीता।अंडर 38 किलो में अनमोल मसीह ने स्वर्ण, विराज कपूर ने रजत व अश्मित कपूर ने कांस्य पदक जीता।

अंडर 41 कृष्ण कुमार ने कांस्य पदक जीता।

सब जूनियर बालिका बालिका वर्ग में अंडर 16 किलो में आरोही चौधरी ने स्वर्ण पदक, अंडर 18 किलो में मधेशी ने स्वर्ण पदक, अंडर 20 किलो में अदिति ने कांस्य पदक, अंडर 26 किलो में सिद्धि गुप्ता ने स्वर्ण पदक, अंडर 29 किलो में अनुभूति गुप्ता ने स्वर्ण पदक, अंडर 38 किलो में आविष्का वर्मा ने स्वर्ण पदक, अंडर 41 किलो में अनिक ने कांस्य पदक, अंडर 44 किलो में टिया सिंह ने कांस्य पदक जीता।

कैडेट बालक वर्ग अंडर 33 किलो में अंश ने कांस्य पदक, अंडर 37 किलो में आशीष सिंह ने स्वर्ण पदक, अंडर 41 में कृष्णा ने कांस्य पदक, अंडर 49 किलो में हर्ष चौधरी ने रजत पदक , अंडर 53 किलो में शाहज़ेब खान ने स्वर्ण पदक, अंडर 57 किलो में प्रतीक सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालक वर्ग अंडर 51 किलो में लवकुश यादव ने रजत पदक जीता व जूनियर बालिका वर्ग अंडर निक्की मसीह ने स्वर्ण पदक जीता। आर एस डी स्पोर्ट्स एकेडमी के ताइक्वांडो कोच शाहवेज़ अली के नेतृत्व में टीम ने प्रतिभाग किया ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story