देवरिया में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, प्रदेश भर से 200 खिलाडी ले रहें हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, प्रदेश भर से 200 खिलाडी ले रहें हिस्सा


देवरिया में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, प्रदेश भर से 200 खिलाडी ले रहें हिस्सा


देवरिया, 16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को योनेक्स सनराइज 2nd उत्तर प्रदेश स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट अंडर-13 वर्ष 2026 का शुभारंभ हुआ। 16 से 18 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ रैली में हिस्सा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन समिति के सचिव अजय सिंह समेत पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर स्मृति-चिह्न एवं तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

पहले दिन अंडर-13 बालक वर्ग में तेजस श्रीवास्तव ने वज्रजीत अरोड़ा को 30-9, ईशान चौधरी ने त्र्यमकेश्वर को 30-14, अधिराज दास ने आयुष बिंद को 30-23 और आयुष्मान राय ने नवजीत सिंह को 30-26 से हराया। विक्रांत सिंह ने प्रियंशु रावत को 30-8 तथा आव्यान हरलालका ने लक्षित राज को 30-26 से पराजित किया। कई अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग में शिनाया श्रीवास्तव ने प्रशस्ति शर्मा को 30-26 से हराया। R32 में अभ्या दीक्षित ने सौम्य सिंह को 30-11, अनायिका ने स्पृहा राव गौतम को 30-26 और मेघन गोयल ने अंबिका झा को 30-15 से पराजित किया। अतिक्षा गेठे ने आरोही गौतम को रोमांचक मुकाबले में 30-29 से हराया। बालक युगल वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विभिन्न जिलों की जोड़ियों ने अगले दौर में पहुंचने के लिए जोरदार संघर्ष किया। अब सोमवार 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से प्री-क्वार्टरफाइनल और क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन और फाइनल मुकाबले 18 अगस्त को होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story