70 रन से जीती सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी

WhatsApp Channel Join Now
70 रन से जीती सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी


मुरादाबाद, 05 अप्रैल (हि.स.)। आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर आयोजित अवस्थी मैमोरियल टी 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी और सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। जिसमें सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने 70 रन से जीत हासिल की।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 233 रन बनाए। टीम के लिए रणजी खिलाड़ी आर्यन जुएल ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और टीम के लिए ताबड़तोड़ 48 बॉल पर 88, यश व्यास ने ने भी ताबड़तोड़ 39 बॉल पर 75 व रणजी खिलाड़ी शिवम शर्मा ने भी नाबाद 5 बॉल पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी के लिए ग़ेंदबाज़ी में फ़ैज़ मोहम्मद ने 3 व कामरान ख़ान और मोहम्मद उस्मान ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी 17.4 ओवर में 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए उवैस अहमद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 बॉल पर 44, व मौहम्मद नईम सैफ़ी ने 27 रन बनाए। सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी के लिए गेंदवाजी में विवेक यादव ने 3, व शुभ मिश्रा और शिवम शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। यह मुक़ाबला सैंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने 70 रन से जीत लिया ।

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता और आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के चांसलर राजीव कोटीवाल रहे और विजेता टीम को ट्रॉफी व पचास हज़ार रुपये की नक़द राशि और उपविजेत टीम को ट्रॉफी व तीस हज़ार रुपये की नक़द राशि प्रदान की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story