इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट : सेंट पॉल क्रिकेट एकेडमी ने पारकर क्रिकेट एकेडमी को 42 रन से दी शिकस्त

WhatsApp Channel Join Now
इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट : सेंट पॉल क्रिकेट एकेडमी ने पारकर क्रिकेट एकेडमी को 42 रन से दी शिकस्त


इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट : सेंट पॉल क्रिकेट एकेडमी ने पारकर क्रिकेट एकेडमी को 42 रन से दी शिकस्त


मुरादाबाद, 05 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में मुरादाबाद इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सेंट पॉल क्रिकेट एकेडमी ने पारकर क्रिकेट एकेडमी को 42 रन से पराजित कर दिया। सेंट पॉल की टीम की ओर से सदानउद्दीन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आज पारकर क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट पॉल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 92 रन बनाए। नैतिक ने 40 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। हस्सान अहमद ने 15 गेंदों पर आठ और विराट चौधरी ने सात गेंदों पर पांच रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पारकर क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही। सेंट पॉल के गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटक कर दबाव बनाए रखा और पूरी टीम 19.5 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। कप्तान दृष्टि ने 30 गेंदों पर छह और ओजस ने 24 गेंदों पर 13 रन बनाए। सेंट पॉल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सदानउद्दीन ने पांच ओवर में सिर्फ आठ रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि विराट चौधरी को दो सफलता मिलीं।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story