टेबल टेनिस वर्ल्ड कप में मनिका ने नॉकआउट की उम्मीदें जिंदा रखीं, श्रीजा को पहले मुकाबले में मिली हार

WhatsApp Channel Join Now
टेबल टेनिस वर्ल्ड कप में मनिका ने नॉकआउट की उम्मीदें जिंदा रखीं, श्रीजा को पहले मुकाबले में मिली हार


टेबल टेनिस वर्ल्ड कप में मनिका ने नॉकआउट की उम्मीदें जिंदा रखीं, श्रीजा को पहले मुकाबले में मिली हार


मकाऊ (चीन), 31 मार्च (हि.स.)। आईटीटीएफ टेबल टेनिस वर्ल्ड कप में भारत की मनिका बत्रा ने शानदार वापसी करते हुए नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, जबकि श्रीजा अकुला को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

तीन बार की ओलंपियन मनिका बत्रा ने अमेरिका की लिली झांग को कड़े मुकाबले में 3-2 (11-7, 11-2, 14-16, 5-11, 11-6) से हराया। यह मुकाबला 43 मिनट तक चला। इससे पहले मनिका को अपने पहले मैच में जापान की मिवा हारिमोटो के खिलाफ 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं, विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज श्रीजा अकुला को अपने पहले मुकाबले में पुर्तगाल की फू यू के हाथों 1-3 (11-8, 9-11, 13-15, 8-11) से हार का सामना करना पड़ा। अब श्रीजा का अगला मुकाबला चीन की विश्व नंबर-2 वांग मान्यु से होगा।

पुरुष वर्ग में भारत के एकमात्र खिलाड़ी मानव ठक्कर को अपने पहले मैच में कोरिया के पार्क गांगह्योन के खिलाफ 0-3 से हार मिली थी। अब उन्हें स्वीडन के ओलंपिक रजत पदक विजेता ट्रुल्स मोरेगार्ड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलना होगा।

गौरतलब है कि पुरुष और महिला एकल के 16 समूहों में केवल ग्रुप टॉपर ही राउंड ऑफ 16 में जगह बनाएंगे, जिससे हर मुकाबला बेहद अहम हो गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story