चीन स्मैश के सेमीफाइनल में हारे मानुष शाह और मानव ठक्कर

WhatsApp Channel Join Now
चीन स्मैश के सेमीफाइनल में हारे मानुष शाह और मानव ठक्कर


बीजिंग, 09 अक्टूबर (हि.स.)। भारत के मानुष शाह और मानव ठक्कर को शुक्रवार को विश्व टेबल टेनिस स्मैश प्रतियोगिता 2026 के पुरुष युगल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण कोरिया के लिम जोंगहून और ओह जुनसुंग ने भारतीय जोड़ी को सीधे गेमों में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

शौगांग पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण कोरियाई जोड़ी ने 11-8, 11-6, 11-3 से जीत दर्ज की। मुकाबला 20 मिनट से भी कम समय तक चला।

भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में अच्छी चुनौती पेश की। मानुष और मानव ने अपनी सर्विस तथा प्रतिद्वंद्वी की सर्विस पर चार-चार अंक हासिल किए, लेकिन इसके बाद दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों ने मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली।

दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी वापसी नहीं कर सकी। तीसरे गेम में दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और 9-1 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद उन्होंने 11-3 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story