मैड्रिड ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

WhatsApp Channel Join Now
मैड्रिड ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह


मैड्रिड ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह


मैड्रिड, 02 मई (हि.स.)। मैड्रिड ओपन में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना विश्व नंबर-1 जानिक सिनर से होगा।

मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, “फाइनल में पहुंचकर मैं बेहद खुश हूं। यहां कई कठिन मुकाबले और संघर्ष देखने को मिले। मैं जानिक सिनर के खिलाफ फिर खेलने को लेकर उत्साहित हूं। इस समय उनके लिए टेनिस खेलना बहुत आसान लग रहा है, लेकिन उम्मीद है कि फाइनल में मैं उन्हें कड़ी टक्कर दूंगा।”

ज्वेरेव ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले सेट में पहले और पांचवें गेम में ब्रेक हासिल कर 5-1 की बढ़त बना ली। हालांकि ब्लॉक्स ने संघर्ष दिखाते हुए कुछ सेट प्वाइंट बचाए, लेकिन जर्मन खिलाड़ी ने चौथे मौके पर सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में ब्लॉक्स ने कड़ा मुकाबला किया और कई ब्रेक प्वाइंट बचाए, लेकिन अंततः ज्वेरेव ने 6-5 की बढ़त बनाते हुए निर्णायक ब्रेक हासिल किया और मैच जीत लिया।

इस जीत के साथ ज्वेरेव इस सत्र में पहली बार फाइनल में पहुंचे हैं। वह इससे पहले 2018 और 2021 में मैड्रिड ओपन का खिताब जीत चुके हैं और अब तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story