मैड्रिड ओपन 2026: राइबाकिना टूर्नामेंट से बाहर, ज्वेरेव ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

WhatsApp Channel Join Now
मैड्रिड ओपन 2026: राइबाकिना टूर्नामेंट से बाहर, ज्वेरेव ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह


मैड्रिड ओपन 2026: राइबाकिना टूर्नामेंट से बाहर, ज्वेरेव ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह


मैड्रिड, 28 अप्रैल (हि.स.)। मैड्रिड ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलेना राइबाकिना को चौथे दौर में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पुरुष वर्ग में जर्मनी के स्टार खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बना ली।

राइबाकिना को पोटापोवा ने चौंकाया

विश्व नंबर-2 कजाखस्तान की एलेना राइबाकिना को 56वीं रैंकिंग की अनास्तासिया पोटापोवा ने 7-6 (10-8), 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो बार सर्विस ब्रेक किया, जिसके बाद टाई-ब्रेक में पोटापोवा ने बाजी मारी।

दूसरे सेट में राइबाकिना ने बढ़त जरूर बनाई, लेकिन पोटापोवा ने वापसी करते हुए आठवें और दसवें गेम में ब्रेक हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। जीत के बाद पोटापोवा ने कहा कि यह मुकाबला उनके लिए बेहद कठिन था और टीम के सहयोग से वह जीत हासिल कर सकीं।

ज्वेरेव का दमदार प्रदर्शन

पुरुष एकल वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रांस के टेरेंस एटमेन को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (7-2) से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। ज्वेरेव ने पहले सेट में दो बार सर्विस ब्रेक कर बढ़त बनाई, जबकि दूसरे सेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसे उन्होंने टाई-ब्रेक में जीत लिया।

ब्लॉक्स का बड़ा उलटफेर

इसके अलावा बेल्जियम के युवा खिलाड़ी अलेक्जेंडर ब्लॉक्स ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर-5 कनाडाई खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 7-6 (7-3), 6-3 से हराया। यह ब्लॉक्स की शीर्ष-10 खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत है।

ब्लॉक्स ने मैच के बाद कहा कि उन्हें अपने खेल पर पूरा भरोसा था और उन्होंने बिना दबाव के शानदार प्रदर्शन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story