नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे

WhatsApp Channel Join Now
नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे


नोवाक जोकोविच ने चाइना ओपन में खेलने की पुष्टि की, 11 साल बाद बीजिंग लौटेंगे


बीजिंग, 17 सितंबर (हि.स.)। सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आगामी चाइना ओपन में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। एटीपी-500 टूर्नामेंट का आयोजन बीजिंग में 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किया जाएगा।

जोकोविच ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं कई वर्षों बाद बीजिंग में चाइना ओपन खेलने के लिए वापस आ रहा हूं।”

39 वर्षीय जोकोविच 11 साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। चाइना ओपन में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर और हाल में यूएस ओपन का खिताब जीतने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी हिस्सा लेंगे।

जोकोविच ने कहा, “मैं आप सभी के सामने नेशनल टेनिस सेंटर में वापस आकर खेलने के लिए उत्साहित हूं। यह टेनिस की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। मेरे करियर में इस स्थान से जुड़ी कई शानदार यादें और बड़ी सफलताएं रही हैं।”

जोकोविच के लिए यह टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वापसी का मौका होगा। उन्हें अमेरिकी ओपन के पहले दौर में मारियानो नवोने के हाथों चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद वह आठ साल में पहली बार एटीपी की शीर्ष-10 रैंकिंग से बाहर हो गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story