चार महीने बाद कोर्ट पर लौटेंगे कार्लोस अल्कराज, अमेरिकी ओपन में करेंगे वापसी

WhatsApp Channel Join Now
चार महीने बाद कोर्ट पर लौटेंगे कार्लोस अल्कराज, अमेरिकी ओपन में करेंगे वापसी


चार महीने बाद कोर्ट पर लौटेंगे कार्लोस अल्कराज, अमेरिकी ओपन में करेंगे वापसी


वॉशिंगटन, 21 अगस्त (हि.स.)। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज चार महीने के चोटिल ब्रेक के बाद 30 अगस्त से शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन से टेनिस कोर्ट में वापसी करेंगे। फिलहाल कलाई की चोट के कारण अल्कराज अप्रैल से कोर्ट से दूर हैं।

अल्कराज ने 14 अप्रैल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला है। चोट के कारण वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। अब उनकी नजर अमेरिकी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने पर है। अल्कराज ने ट्रांसफर पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो के साथ साझा सोशल मीडिया पोस्ट में “हियर वी गो!” लिखकर अमेरिकी ओपन में अपनी वापसी की पुष्टि की। पोस्ट में अमेरिकी ध्वज और विमान का संकेत भी शामिल था।

तीसरे अमेरिकी ओपन खिताब पर नजर

अप्रैल में बार्सिलोना ओपन के दौरान चोटिल होने के बाद अल्कराज की जगह जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, जैनिक सिनर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। सिनर ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में अल्काराज को हराकर शीर्ष रैंकिंग हासिल की थी।अल्कराज अमेरिकी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। उन्होंने 2025 के फाइनल में सिनर को चार सेटों में हराकर अपना दूसरा अमेरिकी ओपन खिताब जीता था। अब वह तीसरी बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story