एशियन पैरा खेल : हिमांशु नांदल ने तैराकी में जीता दूसरा कांस्य पदक

WhatsApp Channel Join Now
एशियन पैरा खेल : हिमांशु नांदल ने तैराकी में जीता दूसरा कांस्य पदक


- पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एस-11 स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे हरियाणा के तैराक

आइची-नागोया, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भारत के हिमांशु नांदल ने एशियाई पैरा खेल-2026 में अपना दूसरा कांस्य पदक जीत लिया है। हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हिमांशु ने बुधवार को पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एस-11 स्पर्धा में एक मिनट 20.72 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इस स्पर्धा में चीन के यांग बोझुन ने एक मिनट 12.69 सेकंड के खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान के केइची किमुरा ने एक मिनट 12.72 सेकंड का समय लेकर रजत पदक अपने नाम किया।

22 वर्षीय हिमांशु जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं। उनकी आंखों की दृष्टि ऑप्टिक तंत्रिका की खराबी के कारण प्रभावित हुई। उन्होंने मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस-11 स्पर्धा में पांच मिनट 10.91 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने इन खेलों में अपना दूसरा पदक हासिल कर लिया।

भारत ने समाचार लिखे जाने तक कुल 58 पदक प्राप्त कर लिए हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 21 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764371 Articles

Share this story