नीरज कुमार ने विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य, भारत को ओलंपिक कोटा भी दिलाया

WhatsApp Channel Join Now
नीरज कुमार ने विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य, भारत को ओलंपिक कोटा भी दिलाया


नीरज कुमार ने विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य, भारत को ओलंपिक कोटा भी दिलाया


- लॉस एंजिलिस ओलंपिक-2028 के लिए पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में भारत का स्थान पक्का

दोहा, 11 नवंबर (हि.स.)। भारतीय निशानेबाज नीरज कुमार ने बुधवार को कतर के दोहा में आयोजित आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप (राइफल, पिस्टल और शॉटगन) में कांस्य पदक जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में भारत के लिए लॉस एंजिलिस ओलंपिक-2028 का कोटा भी हासिल किया।

नीरज मुकाबले में शीर्ष दो स्थानों पर जगह बनाने की राह पर थे, लेकिन अंतिम निशाने पर 9.7 अंक हासिल करने के कारण उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्होंने कुल 346.5 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

चेक गणराज्य के पैट्रिक यानी 357.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि स्वर्ण पदक रूस के दिमित्री पिमेनोव ने जीता। पिमेनोव ने 362.8 अंक हासिल करते हुए जूनियर विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

भारत के एक अन्य निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पांचवें स्थान पर रहे। वह भी ओलंपिक कोटा हासिल करने के करीब पहुंचे, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे पैट्रिक यानी पहले ही एक अन्य स्पर्धा में कोटा हासिल कर चुके थे। इस कारण इस स्पर्धा का कोटा नीरज के नाम रहा।

नीरज और ऐश्वर्य के संयुक्त प्रदर्शन की बदौलत भारत ने इस स्पर्धा में टीम कांस्य पदक भी हासिल किया। भारत ने इससे पहले 2023 में बाकू में टीम स्वर्ण और 2022 में काहिरा में टीम कांस्य पदक जीता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775260 Articles

Share this story