अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव खेल प्रतियोगिता हाकी और फटबॉल में सुंदरनगर विजेता

WhatsApp Channel Join Now
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव खेल प्रतियोगिता हाकी और फटबॉल में सुंदरनगर विजेता

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव खेल प्रतियोगिता हाकी और फटबॉल में सुंदरनगर विजेता

मंडी, 05 फ़रवरी (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मंडी जिला पुलिस द्वारा आयोजित करवाई जा रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में मंगलवार को हॉकी तथा फुटबॉल के फाइनल मुकाबले खेले गए। ये विजेता। जिसमें पुरुष वर्ग हाकी फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर और हमीरपुर के बीच खेला गया। जिसमें सुंदरनगर स्पोर्ट्स हॉस्टल 3-0 से विजयी रहा। उसी प्रकार हाकी महिला वर्ग फाइनल मुकाबला मंडी और हमीरपुर के बीच खेला गया। जिसमें हमीरपुर की टीम 9-1 से विजय रही। उसी प्रकार फटबॉल का फाइनल मुकाबला सुंदरनगर एफसी और राइजिंग स्टार एफसी मंडी के बीच खेला गया। जिसमें सुंदरनगर एफसी ने राइजिंग स्टार एफसी मंडी को 3-2 के अंतर से हराया । इस मौके पर विजेता व उपविजेता टीमों को एडीसी मंडी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story