एशियन पैरा खेल : कस्तूरी ने पैरा पावरलिफ्टिंग के 67 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत

WhatsApp Channel Join Now
एशियन पैरा खेल : कस्तूरी ने पैरा पावरलिफ्टिंग के 67 किलोग्राम वर्ग में जीता रजत


आइची-नागोया, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भारत की कस्तूरी राजमणि ने आइची-नागोया एशियाई पैरा खेल-2026 में महिला पैरा पावरलिफ्टिंग के 67 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने अपने तीन प्रयासों में से दो में सफलता हासिल करते हुए 108 किलोग्राम वजन उठाया।

कस्तूरी ने पहले प्रयास में 103 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। दूसरे प्रयास में वह 106 किलोग्राम वजन उठाने में असफल रहीं, लेकिन तीसरे प्रयास में 108 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम कर लिया।

उज्बेकिस्तान की रुखशोना उकतामोवा ने 127 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उकतामोवा ने पहले प्रयास में 120 किग्रा, दू्सरे प्रयास में 125 और तीसरे प्रयास में 127 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पर कब्जा किया। जबकि दक्षिण कोरिया की किम ह्योंगहुई ने 107 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने पहले प्रयास में 104, और दूसरे प्रयास में 107 किग्रा वजन उठाया, हालांकि 109 किलोग्राम वजन उठाने का तीसरा प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सकीं।

भारत खबर लिखे जाने तक पदक तालिका में पांचवें स्थान पर था। भारत ने 12 स्वर्ण, 17 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 47 पदक जीत लिए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764180 Articles

Share this story