एशियाई पैरा खेल में कांस्य विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी बेबी सहाना रवि को तमिलनाडु सरकार देगी 30 लाख रुपये

WhatsApp Channel Join Now
एशियाई पैरा खेल में कांस्य विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी बेबी सहाना रवि को तमिलनाडु सरकार देगी 30 लाख रुपये


चेन्नई, 20 अक्टूबर (हि.स.)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने एशियाई पैरा खेल-2026 में कांस्य पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी बेबी सहाना रवि को 30 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में सहाना ने महिलाओं की एकल वर्ग-9 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

सहाना की यह उपलब्धि इसलिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि उन्होंने एशियाई पैरा खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा की स्टैंडिंग श्रेणी में भारत को पहला पदक दिलाया। उनकी इस सफलता पर मुख्यमंत्री विजय ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी और कहा कि उनके प्रदर्शन ने तमिलनाडु के साथ-साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। सहाना की उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत खेल करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से घोषित प्रोत्साहन राशि उनके पदक जीतने के प्रदर्शन का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहाना की उपलब्धि के सम्मान में तमिलनाडु सरकार की ओर से उन्हें 30 लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने खिलाड़ी की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता राज्य के अन्य युवा पैरा खिलाड़ियों को भी अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। विजय ने सहाना को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी अधिक पदक जीतकर तमिलनाडु और भारत का नाम रोशन करती रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763868 Articles

Share this story