यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमें मस्कट रवाना

WhatsApp Channel Join Now
यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमें मस्कट रवाना


यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमें मस्कट रवाना


यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमें मस्कट रवाना


नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)। भारत की पुरुष और महिला यूथ हॉकी5एस टीमें शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ओमान के मस्कट के लिए रवाना हो गईं। दोनों टीमें 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली पहली यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लेंगी।

यह टूर्नामेंट एशिया की उभरती हुई प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच होगा। साथ ही, यह प्रतियोगिता पहली एफआईएच अंडर-18 यूथ हॉकी5एस विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है।

पुरुष टीम एलीट पूल में पाकिस्तान और ओमान से भिड़ेगी

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह के मार्गदर्शन में खेल रही भारतीय पुरुष टीम को एलीट पूल में मेजबान ओमान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है।

महिला टीम का मुकाबला चीन सहित तीन टीमों से

भारतीय महिला टीम की कोच रानी हैं। महिला टीम को एलीट पूल में चीन, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है।

20 जुलाई से होगा भारत का अभियान

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 जुलाई से करेगी। पहले दिन पुरुष टीम का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि महिला टीम कजाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

भारतीय हॉकी महासंघ को उम्मीद है कि दोनों टीमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच अंडर-18 यूथ हॉकी5एस विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहेंगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story