एफआईएच प्रो लीग 2027 के मुकाबलों की मेजबानी करेंगे राजगीर और राउरकेला

WhatsApp Channel Join Now
एफआईएच प्रो लीग 2027 के मुकाबलों की मेजबानी करेंगे राजगीर और राउरकेला


नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। बिहार का राजगीर अगले साल पहली बार एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फरवरी में भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमों के बीच छह मुकाबले खेले जाएंगे।

भारतीय पुरुष टीम 13 फरवरी को जर्मनी के खिलाफ अपने घरेलू चरण का आगाज करेगी। इसके दो दिन बाद 15 फरवरी को उसका सामना अर्जेंटीना से होगा। भारत 16 फरवरी को एक बार फिर जर्मनी से भिड़ेगा और 18 फरवरी को अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले के साथ राजगीर में अपने अभियान का समापन करेगा। वहीं, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमें 14 और 17 फरवरी को आमने-सामने होंगी।

इन मुकाबलों के आयोजन से राजगीर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी का दायरा और बढ़ेगा। बिहार का यह शहर इससे पहले 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 में पुरुष एशिया कप की मेजबानी कर चुका है।

इसके बाद प्रतियोगिता राउरकेला पहुंचेगी, जहां भारतीय पुरुष और महिला टीमें बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में चार-चार मुकाबले खेलेंगी। दोनों भारतीय टीमें 23 और 26 फरवरी को ग्रेट ब्रिटेन से तथा 25 और 28 फरवरी को स्पेन से दो-दो बार भिड़ेंगी। ग्रेट ब्रिटेन और स्पेन की पुरुष एवं महिला टीमें भी 24 और 27 फरवरी को एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story