भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा हॉकी मुकाबला 2-2 से बराबर

WhatsApp Channel Join Now

तीन मैचों की श्रृंखला में भारत को 1-0 की बढ़त, निर्णायक मुकाबला रविवार को

ऑकलैंड, 21 नवंबर (हि.स.)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में खेले गए 2026 भारत-न्यूजीलैंड खेल मैत्री शताब्दी समारोह के दूसरे मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।

न्यूजीलैंड ने 25वें मिनट में डायलन थॉमस के गोल की मदद से बढ़त बनाई। भारत ने 35वें मिनट में अंगद बीर सिंह के गोल से बराबरी हासिल कर ली।

इसके बाद न्यूजीलैंड ने 56वें मिनट में सैम हिहा के गोल से एक बार फिर बढ़त बना ली। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अगले ही मिनट कप्तान संजय ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

भारत ने 19 नवंबर को खेले गए श्रृंखला के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। तीन मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है। अब दोनों टीमें रविवार, 22 नवंबर को तीसरे और अंतिम मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारत दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेगा।

तीन मैचों की यह श्रृंखला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की शुरुआत 1926 में हुई थी, जब महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की मौजूदगी वाली भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780750 Articles

Share this story