दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर-कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट में खालसा कॉलेज और सेंट स्टीफंस की शानदार जीत

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर-कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट में खालसा कॉलेज और सेंट स्टीफंस की शानदार जीत


नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर-कॉलेज हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट 2026-27 के पहले दिन पुरुष वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज ने शानदार जीत दर्ज की। खालसा कॉलेज ने श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) को 8-0 से, जबकि सेंट स्टीफंस कॉलेज ने मोतीलाल नेहरू कॉलेज (सांध्य) को 6-0 से पराजित किया।

पहले मुकाबले में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की ओर से पुष्कर ने दो गोल किए। विपिन, शिववर्धन, शौर्य, आर्यन, विश्वेंद्र और प्रतीक ने एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत में योगदान दिया।

दूसरे मुकाबले में सेंट स्टीफंस कॉलेज के गुरसंजन सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे। आशीष, लवमीत और विशाल ने एक-एक गोल किया और टीम को 6-0 से जीत दिलाई।

टूर्नामेंट का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक शाहदरा स्थित श्याम लाल कॉलेज के मैदान पर किया जा रहा है। पुरुष वर्ग के मुकाबले 27 से 31 अक्टूबर तक खेले जाएंगे, जबकि महिला वर्ग के मैच 2 से 5 नवंबर तक आयोजित होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767496 Articles

Share this story