सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल

WhatsApp Channel Join Now
सबाह के खिलाफ चैंपियंस लीग मुकाबले से बाहर हुए बार्सिलोना के लामिन यामल


बार्सिलोना, 23 नवंबर (हि.स.)। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के युवा स्टार फुटबॉलर लामिन यामल चैंपियंस लीग में अजरबैजान के क्लब सबाह के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। रविवार को विलारियल के खिलाफ मैच के बाद यामल के दाएं टखने में परेशानी हो रही है।

विलारियल के खिलाफ 3-2 की शानदार वापसी वाली जीत में यामल ने पूरे 90 मिनट मैदान पर बिताए थे। हालांकि, बुधवार को होने वाले चैंपियंस लीग मुकाबले के लिए उनके टीम के साथ अजरबैजान जाने की उम्मीद नहीं है।

बार्सिलोना को इस मुकाबले में जावी एस्पार्ट और रूनी बार्डघजी की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। पाउ कुबार्सी, आंद्रेयास क्रिस्टेनसन और रोड्री के खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

बार्सिलोना के अनुसार यामल रविवार को डेपोर्टिवो ला कोरुन्या के खिलाफ होने वाले मुकाबले तक वापसी कर सकते हैं। क्लब को उम्मीद है कि वह इस मैच में खेलकर मौजूदा सत्र में ला लीगा के हर मुकाबले में शुरुआती एकादश में उतरने का अपना सिलसिला जारी रखेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story