फीफा विश्व कप 2026: बलोगुन के दो गोल से अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से हराया

WhatsApp Channel Join Now
फीफा विश्व कप 2026: बलोगुन के दो गोल से अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से हराया


फीफा विश्व कप 2026: बलोगुन के दो गोल से अमेरिका ने पैराग्वे को 4-1 से हराया


कैलिफोर्निया, 13 जून (हि.स.)।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में सह-मेजबान अमेरिका ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को पैराग्वे को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। कैलिफोर्निया के सोफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्ट्राइकर फोलारिन बलोगुन ने दो गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

अमेरिका ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। पैराग्वे के मिडफील्डर डेमियन बोबाडिला ने गेंद को रोकने की कोशिश में गलती से अपने ही गोल में पहुंचा दिया, जिससे अमेरिका को शुरुआती बढ़त मिल गई।

पहले गोल के बाद अमेरिकी टीम ने लगातार दबाव बनाए रखा। पैराग्वे की रक्षा पंक्ति अमेरिकी हमलों के सामने बिखरती नजर आई और इसका फायदा उठाते हुए फोलारिन बलोगुन ने पहले हाफ में दो गोल कर अमेरिका को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ की शुरुआत में अमेरिका के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियन पुलिसिक को कोच मॉरिसियो पोचेटिनो ने आराम दिया। इसके बाद टीम अतिरिक्त गोल नहीं कर सकी, लेकिन मैच पर नियंत्रण बनाए रखा।

पैराग्वे की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी मॉरिसियो ने 74वें मिनट में एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम वापसी नहीं कर सकी।

मैच के अंतिम क्षणों में जियोवानी रेयना ने चौथा गोल कर अमेरिका की 4-1 की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी।

इस जीत के साथ अमेरिका अस्थायी रूप से ग्रुप-डी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। अब समूह का दूसरा मुकाबला तुर्किये और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Share this story